अवैध शराब की आधा दर्जन भट्टियां नष्ट,एक गिरफ्तार। 280 लीटर शराब बरामद,9000 लीटर नष्ट
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में अवैध शराब को लेकर आबाकारी विभाग विभाग लगातार एक्शन ले रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त ने टीम ने बिंदुखेडा और रायपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आधा दर्जन भट्टियां तोड़ते हुए 280 लीटर कच्ची शराब बरामद की है, टीम ने 9000 हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया है।

आबाकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक
आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के *ग्राम रायपुर और बिंदुखेड़ा हत्यारी नदी के किनारे* चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 06 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 280 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 9000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया ।
इसके बाद टीम द्वारा लालपुर में छापा मारकर अभियुक्त मान सिंह को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरिफ्तार किया । दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
टीम सदस्य आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट,
आबकारी सिपाही,वीरेंद्र,विकास,राजेंद्र,राखी,अमित,पवन कंबोज आदि शामिल थे।
