Latest:
उधमसिंह नगर

सीएम धामी के जनसेवा, सुशासन और विकास के ऐतिहासिक 5 वर्ष।भाजपा नेता सुरेश कोली ने हवन यज्ञ कर दी शुभकामनाएं 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यसेवक के रूप में ऐतिहासिक 5 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर रमपुरा शिव मंदिर चौरासी घंटा पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत हवन पूजन कर मुख्यमंत्री जी के ऐतिहासिक सफलतम पांच वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की l

आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने “विकल्प रहित संकल्प” को साकार करते हुए विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास का नया अध्याय लिखा है। आपका समर्पण, सादगी, कर्मठता और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गर्व और विश्वास का आधार है।

हवन पूजन कर भगवान से प्रार्थना की आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि देवभूमि उत्तराखंड आपके नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को निरंतर प्राप्त करता रहे।

देवभूमि का विश्वास माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के साथ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद बहन महेंद्री शर्मा , के के त्रिपाठी , किशन कोली सोनू कोली,सुनील कोली, धर्मेन्द्र कोली ,विनोद कोली , शिव कुमार राय ,परशुराम कोली प्रियांशु शर्मा नीलकांत मिर्धा शंकर कोली पंडित नरेश चन्द्र शर्मा रमेश कोली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे l