गुरुकुल इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित,महिलाओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर(खबर धमाका)। “किसी भी समाज की उन्नति तभी सम्भव है, जब समाज की महिलाओं की उन्नति से आत्मबल बढ़े”
इसी उद्देश्य के साथ रविवार को गुरुकुल इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ० अंशुल टंडन (जिला चिकित्सालय रुद्रपुर) के द्वारा किया गया।
https://www.facebook.com/share/p/1C7kA1gQTJ/
https://www.facebook.com/share/v/1Ahi4jQDou/

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक सुधांशु मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०पी० सरकार जी ने कहा कि नारी वह आधारशिला है जो परिवार, समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है। इन महिलाओं का त्याग, समर्पण और सेवा भाव ही समाज को प्रेरित करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने नाटक, कला, तथा नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 150 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बी०एल०ओ० एवं आशा कार्यकत्री सहित अनेक महिलाओं शिक्षिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
इसी क्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड बोर्ड की कक्षा — 10वीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र अंबुज शर्मा सहित 7 अन्य छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार धनराशि 1000रु० चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि — श्रीमती आशा नेगी सी०डी०पी०ओ० (बाल विकास परियोजना अधिकारी), श्रीमती किरण शर्मा (बी०आर०सी० रुद्रपुर), श्रीमती निर्मला (सी०आर०सी० रुद्रपुर), श्रीमती प्रोन्नती शाहा (राज्य पुरस्कार से सम्मानित), श्रीमती रीता रॉय (शिक्षिका), श्रीमती रुपाकान्ती जी (गायिका), श्रीमती नेहा ध्यानी (थाना उपनिरीक्षक ट्रांजिट कैंप) एवं पार्षद सुशील मंडल जी शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा महिला सम्मान और समाज में समानता के संकल्प के साथ हुआ।
