किच्छा में कटा हुआ हाथ मिलने का हुआ खुलासा।साक्ष्य मिटाने के लिए कार में रखकर फेंका गया था शव।मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 02अभियुक्त फरार,
रुद्रपुर(खबर धमाका)। किच्छा क्षेत्र में 10 अप्रैल को इन्ट्रार्क फैक्ट्री से लगभग 500 मीटर आगे रुद्रपुर की ओर एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 08/04/2026 को रामवीर पुत्र समर पाल निवासी ग्राम मिर्जापुर बकैना, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) ड्यूटी समाप्त कर रात्रि 10:26 बजे फैक्ट्री से निकला था। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर जेसीबी से खुदाई कर तलाश की गई, परंतु प्रारंभ में शव बरामद नहीं हो सका।
मामले में मृतक के भाई यशदेव सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में FIR संख्या 120/26 धारा 106(1)/281/238 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा दौराने विवेचना 106(1),/281 bns की धारा को 105,3(5) BNS में तरमीम किया गया है ।
एसएसपी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन किया गया। दिनांक 10/04/2026 को मृतक रामवीर का शव सरिया फैक्ट्री रोड से लगभग 100 मीटर अंदर नाले के किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना पाया गया। गहन विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर सोमवार को अभियुक्त चाँद शाह को घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ओवरटेक करते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और पीड़ित को टक्कर लग गई। घटना के बाद अभियुक्त ने अपने साढू बब्लू हाजी व दामाद शाहिद अली की मदद से शव को एक कार की डिक्की में रखकर नाले के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। अभियोग में धारा 3(5) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं।
*अभियुक्तगण:*
1. चाँद शाह पुत्र भूरे शाह निवासी घुर समसपुर धौरा टांडा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली (गिरफ्तार)
2. बब्लू हाजी पुत्र हसन अली निवासी सिरौली कलां, थाना पुलभट्टा (फरार)
3. शाहिद अली पुत्र नन्हे शाह निवासी घुर समसपुर धौरा टांडा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली (फरार)
*बरामदगी:*
➡️ ट्रैक्टर अर्जुन महिन्द्रा मय ट्रॉली रजि. नं. UP 25 D
V 1049
