Latest:
उधमसिंह नगर

ट्रांजिट कैंप में 45 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।ANTF एवं कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।फैक्ट्री में करता था काम, पूर्व में चोरी के मामलों में 2014 में भी जा चुका है जेल

रुद्रपुर(खबर धमाका)।:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/सर्किल रुद्रपुर श्री प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण में ANTF उधम सिंह नगर एवं कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 12.04.2026 को रात्रि में थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत अटरिया-सिडकुल रोड पर सिडकुल ढाल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटरसाइकिल (होंडा शाइन) तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार (उम्र 36 वर्ष) पुत्र भीकम लाल मौर्या निवासी ग्राम कैमुआ, पोस्ट भमोरा, थाना भमोरा, जिला बरेली ,हाल निवासी वार्ड नंबर 04, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह फैक्ट्री में कार्य करने की आड़ में रुद्रपुर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी कर रहा था। बरामद स्मैक अपने साथी आशु ठाकुर निवासी फुलसुंगी, रुद्रपुर से लाना बताया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2014 में थाना पंतनगर से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

1. FIR No. 99/2014 धारा 380/457/411 IPC थाना पंतनगर

2. FIR No. 100/2014 धारा 380/411 IPC थाना पंतनगर

3. वर्तमान FIR No. 114/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act थाना ट्रांजिट कैंप

*पुलिस कार्यवाही:*

➡️ अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ट्रांजिट कैंप में FIR No. 114/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*पुलिस टीम:*

1. मोहन चन्द्र पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप

2. निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रभारी ANTF

3. उ0नि0 मनोज जलाल

4. हे0का0 भुवन चंद्र पाण्डेय

5. का0 विनोद खत्री

6. का0 संजय भट्ट