अवैध कालोनियों पर गरजी जेसीबी डीडीए उपाध्यक्ष रुहेला के निर्देश पर हुआ एक्शन पढे,पूरी खबर कहां और किसकी कालौनी पर गरजी जेसीबी
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के किच्छा क्षेत्र में अवैध रुप से विकसित हो रही कालौनी पर आज बुल्डोजर चल गया। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला ने कार्यवाही का आदेश पारित किया था।
बुधवार को किच्छा में विभिन्न जगहों पर सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मौ. साकिर पुत्र गुलाम साविर द्वारा सिरौलीकलां, किच्छा व श्रीमती ब्रिजमान उर्फ बबली मान पत्नी स्व. सुदेश सिंह द्वारा पुलभटटा (हरियाणा फार्म) किच्छा में विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। उपाध्यक्ष, रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन/कालोनाईज़रों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से यह भी अनुरोध किया जाता है कि भूखण्ड को क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से विकासकर्ता/विके्रता द्वारा स्वीकृत करवाया गया हो, ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचे रहें।

