Latest:
उधमसिंह नगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल रहा बेमिसाल, भारत भूषण चुघ 

रुद्रपुर(खबर धमाका)।- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षीय कार्यकाल बेमिसाल रहा है। जिसमें सरकार ने जनहित को लेकर तमाम योजनाएं लागू की। वही मोदी सरकार ने कड़े फैसले भी लिए। जिसमें अनुच्छेद 370 का खात्मा । ऑपरेशन सिंदूर और तीन तलाक पर कानून जैसे बड़े निर्णय थे। वही करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक भव्य राम मंदिर का भी अयोध्या में निर्माण हुआ। जारी बयान में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी और देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी ।उसके बाद से ही देश का अनवरत विकास जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। आज देश की करोड़ों जनता केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का फायदा उठा रही है। चुघ ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के अलावा देश के अनगिनत राज्यों में भी भाजपा की सरकार हैं जो डबल इंजन की सरकार होकर लगातार विकास कार्यों को गति दे रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान , मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम किसान निधि, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, हर घर जल, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं लागू की है जिसका लाभ आज आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार देश के विकास और सर्वोपरि बनाने के लिए निरंतर अग्रसर है और आने वाले समय में भी भाजपा सरकार जनहित में बड़े फैसले लेगी ।