Latest:
उधमसिंह नगर

अंहकार में हुए रावण का नाश,चुघ।प्रीत बिहार में भाजपा नेता ने किया दशानन का दहन।

रुद्रपुर(खबर धमाका)।- विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है जिसको प्रत्येक वर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है यह बात श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर प्रांगण वार्ड नंबर 25 फाजलपुर महरौली प्रीत विहार फेस नंबर 5 कॉलोनी में दशहरे के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भारत भूषण चुघ ने कही। इससे पूर्व राम रावण के युद्ध के पश्चात जब प्रभु श्री राम रावण का वध करते हैं तो पूरा प्रांगण जय श्री राम के जयकारों से गूंजायमान हो गया। तत्पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया।श्री चुघ ने कहा की लंका पति रावण तीनों लोकों का राजा था लेकिन उसने अहंकार और मद के नशे में माता सीता का अपहरण किया। जिसके फल स्वरुप रावण समेत उसके पूरे कुनबे का नाश हो गया जो यह दर्शाता है कि मनुष्य को अपने जीवन काल में कभी भी बुराइयों और असत्य का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को प्रभु राम के आदर्शों को आत्मसात कर एक अच्छे और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। इस दौरान यादव महासभा के अध्यक्ष अरविंद यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर विशिष्ट तिथि राजवीर सिंह, राजन ,बीएल यादव ,बालकृष्ण, जितेंद्र यादव, महंत बाबूराम, जानकी प्रसाद ,छोटेलाल,बुटन प्रसाद, राधे, सोनू ,राम सिंह, प्रमोद वर्मा ,राजेश पासवान, विजय यादव,सुदामा ,कैलाश, छोटू, नन्हे, संजय गुप्ता, लखन, रोहित ,अंकित ,राजा ,राहुल, आशीष, शुभम, उमेश, सूरज, गौरव समेत तमाम लोग मौजूद थे।