Latest:
उत्तराखंड

पढे,किस जिले में एसएसपी ने कर दिया बढ़ा फेरबदल। एक ही झटके में 19 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टरों का कर दिया स्थानांतरण 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। उत्तराखंड के हरिद्वार में नवागत एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिले में कानून व्यवस्था सुधार के मद्देनजर अपना पहला बड़ा फेरबदल कर दिया है।

स्थानांतरण सूची

पढे,किस जिले में एसएसपी ने कर दिया बढ़ा फेरबदल। एक ही झटके में 19 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टरों का कर दिया स्थानांतरण 

उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बुधवार रात जिले के महत्वपूर्ण थाने कोतवालियों को ताश के पत्तों की तरफ फेंट दिया। कुल 19 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। कप्तान के चार्ज संभालने के बाद से ही थाने कोतवालियों में फेरबदल की चर्चाएं चल रही थी। एसएसपी ने बुधवार देर रात एक ही झटके में पूरे जिले में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।

बहादराबाद इंस्पेक्टर रविंद्र शाह को कलियर इंस्पेक्टर, कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को थानाध्यक्ष श्यामपुर, खानपुर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी को सिडकुल थानाध्यक्ष, नरेश राठौर को यहां से बहादराबाद थानाध्यक्ष, कलियर से जहांगीर अली को प्रभारी सीआईयू रुड़की,श्यामपुर थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल को थानाध्यक्ष खानपुर, रुड़की सीआईयू प्रभारी रविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष पथरी, हर की पैड़ी चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा को थाना अध्यक्ष झगड़ा और यहां से धर्मेंद्र राठी को एसआईएस शाखा रवाना किया गया।