Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर:प्रीपेड नहीं स्मार्ट मीटर कहिए जनाब, पोस्टपेड की तरह करेगा काम…पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर पर फैलाए गए भ्रम को किया दूर

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में निकाय चुनावों में स्मार्ट मीटर को लेकर उठाए जा रहे सवालों को देखते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में विश्वास जगाने के लिए पावर कारपोरेशन तैयार है। पहले चरण में सरकारी कर्मियों, सरकारी कार्यालयों, विद्युत संस्थाओं,उप संस्थानों,सौर ऊर्जा के उपभोक्ताओं,डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर और औद्योगिक इकाइयों में ही पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लग रहा है।

 

इस बात की जानकारी विद्युत विभाग रुद्रपुर क्षेत्र के चीफ एनएस टोलिया चीफ इंजीनियर, विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्कल ने दी। इंजीनियर नरेंद्र सिंह टोलिया ने जानकारी देते हुए कहा की स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में विश्वास जगाने के लिए स्मार्ट मीटर को प्रथम चरण में सरकारी कर्मचारियों के घरों, सरकारी संस्थाओं और इंडस्ट्री उपभोक्ताओं में लगाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सबसे पहले स्वयं स्मार्ट मीटर की तकनीकी बारीकियों को समझें और उसकी खामियों को सुधारें,जिससे आगे चलकर उपभोक्ताओं को निबंध सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने जनता में फैले भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि यह पोस्ट पेड मीटर हैं, जिनका बकायदा बिल आएगा। ये प्रीपेड मीटर नहीं हैं। गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रपोषित आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय स्तर पर नोडल एजेंसी मै. आरईसी तथा मै. पीएफसी लिमिटेड है। इस योजना के अंतर्गत देश भर में अब तक 19.78 करोड़ स्मार्ट मीटरों को लगाए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके सापेक्ष 88.98 लाख स्मार्ट मीटरों की स्थापना की जा चुकी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, बंगाल, जम्मू कश्मीर और पंजाब राज्य में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम केंद्रपोषित योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। उतरारखंड राज्य में भी विभिन्न योजनाओं में स्मार्ट मीटर लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य में स्मार्ट मीटरों की स्थापना हेतु राज्य के गढ़वाल तथा कुमाऊं क्षेत्रों हेतु अलग अलग पैकेजों में निविदाकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया था।