फर्जी शस्त्र लाइसेंस-हथियार नेटवर्क पर एसटीएफ का ताबड़तोड़ प्रहार, 11वीं गिरफ्तारी।अभियुक्त के कब्जे से 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद।अब तक 11 अभियुक्त गिरफ्तार, 15 अवैध शस्त्र, 350 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में फर्जी लाइसेंस से हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ एसटीएफ की धड़पकड़ जारी है, एसटीएफ ने आप्रेशन प्रहार के तहत एक और आरोपी को कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। एसटीएफ टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र में सघन दबिश एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिसमें एक और अभियुक्त फईम अहमद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर) एवं 09 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त द्वारा जनपद शाहजहांपुर के नाम से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसटीएफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। बीती रात्रि काशीपुर क्षेत्र से अभियुक्त फईम अहमद को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि—
“फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह संगठित नेटवर्क राज्य की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिबद्ध है। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक, हथियार आपूर्तिकर्ता अथवा किसी अन्य सहयोगी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी दोषी को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जा रहा है।”
उन्होंने फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं आगे आकर अपने शस्त्र एवं लाइसेंस सहित एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा जांच में चिन्हित होने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में अब तक की एसटीएफ कार्रवाई*
✔️ राज्य के विभिन्न जनपदों में 03 अभियोग पंजीकृत।
✔️ 11 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
✔️ 15 अवैध शस्त्र बरामद।
✔️ 350 कारतूस बरामद।
✔️ बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. फईम अहमद पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी बसई चौक, हरियावाला चौराहा, थाना कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।
बरामदगी
• 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर)
• 09 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
*एसटीएफ टीम*
1. निरीक्षक अरुण कुमार
2. निरीक्षक एम०पी० सिंह
3. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी
4. उपनिरीक्षक प्रकाश भगत
5. हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट
6. हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा
7. कांस्टेबल रवि बोरा
8. हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार
9. हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल
