वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
रुद्रपुर(खबर धमाका)।- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 135 वें एपिसोड का आज प्रसारण किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं सहित वार्ड नंबर 6 बूथ संख्या 57 जगतपुरा कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर मन की बात को सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की सुरक्षा के क्षेत्र में देश निरंतर अग्रसर है। भारतीय नौसेना के बेड़े में चार स्वदेशी जहाज शामिल किए गए हैं जो नौसेना की शक्ति को और मजबूत करेंगे। वही c29 स्वदेशी विमान भी शामिल किया गया है यह 40 विमान देश में ही निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र से आकाश तक भारत निरंतर सुरक्षित और आत्मनिर्भर हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूरी दुनिया के लाखों करोड़ों लोग जुड़े जिन्होंने योग दिवस में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा खेल के पटल पर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है क्योंकि जो खेलता है वह खिलता है। विश्व योग दिवस के अवसर पर योग में खिलाड़ियों ने 114 पदक जीते। उन्होंने कहा की युद्ध के चलते उन्होंने देशवासियों से कुछ अपील की थी जिसका उन्हें व्यापक समर्थन मिला। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में मात्र ₹20 से दो लाख का बीमा सुनिश्चित है जिसमें 58 करोड लोग जुड़े और 3700 करोड़ की सहायता प्राप्त की। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मात्र 436 रुपए वार्षिक है जिससे 27 करोड लोग जुड़े और 11 लाख परिवारों को 22 करोड़ की सहायता मिली। पीएम मोदी ने कहा की असम में हरगिला नाम का एक दुर्लभ पक्षी है जो अंधविश्वास का प्रतीक बना हुआ था उसे लोग अशुभ मानते थे ।लेकिन जीव वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी ने लोगों को जागरूक किया कि पर्यावरण की सफाई में हरगिला पक्षी बेहद अहम है और उन्होंने अपने प्रयासों से वहां हरगिला आर्मी बनाई जो आज वहां के लोगों को जागृत कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि नागालैंड में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बेबी लीग और वूमेंस फूटसल लीग बनाई गई है। जहां बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा की नालंदा विश्वविद्यालय भारत के भाग्य का गढ़ है जो पूरी दुनिया को प्राचीन परंपराओं का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति दुनिया के। विभिन्न हिस्सों में फैल रही है और डोमिनिक गणराज्य देश जहां मात्र 100 से भी कम भारतीय हैं वह भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की की गणेश उत्सव में लोग भगवान गणेश की मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी को प्राथमिकता दें क्योंकि यह पानी में आसानी से विलीन हो जाती है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए लाखों करोड़ों लोग इंतजार करते हैं क्योंकि इस कार्यक्रम के जरिए यह जानकारी मिलती है कि गांव, खेतों, खलिहानों, पहाड़ों, जंगलों में भी रहने वाले भारतीय लोग किस प्रकार से देश को समृद्ध करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इस दौरान पूरन पांडे, अमित गौड, पार्वती जोशी, नरेश उप्रेती, नंदा वल्लभ पांडे, गंगा देवी ,तारा देवी, राजन जोशी, गौरव पांडे, ममता पांडे ,मनीष पांडे, खीमानंद, रामसेवक, हिमांशु जोशी ,विनय जोशी आदि मौजूद थे।
