Latest:
उधमसिंह नगर

लोनिवि में टेंडर धांधली की होगी जांच,अधिक्षक अभियंता। रुद्रपुर लोनिवि में टेंडर प्रक्रिया में लगे थे धांधली के आरोप।ठेकेदारों ने किया था हंगामा

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। रुद्रपुर लोक निर्माण विभाग में टेंडर प्रक्रिया को लेकर लग रहे धांधली के आरोपों की अब जांच होगी। अधिक्षक अभियंता हरीश कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी करने की बात कही है।

गौरतलब है कि किच्छा क्षेत्र में चार सड़कों के निर्माण व पुननिर्माण का टेंडर पिछले माह प्रकाशित हुआ था, जिसके खुलने का समय दो मार्च रखा गया था, लेकिन टेंडर 07 मार्च की शाम को खोले गए। वो भी तब जब मामला मीडिया तक पहुंच गया,इधर 07 की शाम टेंडर खुलने के बाद ठेकेदारों ने हंगामा कर दिया, कुछ ठेकेदारों का कहना था कि टेंडर खुलने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई, विभाग के कुछ वर्षों से जमें अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने के लिए पूरा खेल किया है। मजेदार बात यह कि इस मामले में विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश लाल अभी भी यह टेंडर किसके नाम छूटे है यह बताने को तैयार नहीं है। इस पूरे खेल में उनका बड़ा हाथ बताया जा रहा है।बताया तो यह भी जा रहा कि कुछ पुराने अधिकारी ठेकेदारों से मिलकर निर्धारित तिथि के बाद भी उनके टेंडर शामिल करते हैं,और फिर पूल करके टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए जाते हैं,जो ठेकेदार विरोध करता है,उसकी जेंब गर्म कर शांत कर दिया जाता है। पूल के खेल में विभाग में बड़ा खेला हो रहा है। जिसका सरकार को भारी नुक्सान हो रहा है।
इधर अधिक्षक अभियंता हरीश कुमार ने कहा कि विभाग में टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से होती है,यदि इसमें कुछ गड़बड़ी हुई है तो जांच कराई जाएगी, जरूरत पड़ी तो टेंडर निरस्त किए जायेंगे।