*प्रशासन ने जारी की किच्छा और सिरौली कला निकाय चुनाव की समय सारिणी* *10 सितम्बर से शुरू होकर,24 सितम्बर को होगी मतगणना*
रुद्रपुर(खबर धमाका)- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है। उन्होने बताया कि 10 व 11 सितम्बर 2026 को पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जा सकेगा, 12 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 13 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से 03 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, 14 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 22 सितम्बर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान किया जायेगा व 24 सितम्बर को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जाॅच तथा वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर)/सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर) द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला हेतु तहसील किच्छा में की जायेगी तथा मतगणना नवीन फल मण्डी समिति परिसर किच्छा में किया जायेगा। उन्होने बताया िकनाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 08 सितम्बर 2026 से निर्धारित स्थानों पर की जायेगी। उन्होने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के दौरान पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होने बताया कि सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक उक्त निकायों/निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।
——————————————