श्री साईं शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने लूटी वाहवाही
विजय जोशी(खबर धमाका)। जसपुर में श्री साईं शिक्षण संस्थान, महुआ डाबरा में आयोजित वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राहुल पैगिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात नर्सिंग, बी.फार्मा, पॉलिटेक्निक एवं डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, वहीं राजस्थानी, पहाड़ी एवं ग्रुप डांस के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अतिथि एवं दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने संस्थान के शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में यहां और नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एनसीआर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अवनीश चौहान, प्रवेंद्र शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, अतुल शर्मा, मोहम्मद सलमान, कौशल कुमार, डॉ. शैलजा सिंह, श्वेता, तबस्सुम, पूजा ऐरी, नीमा बिष्ट, शिवम, शाहिल सुल्तान, विनिता, मनीषा, मोहित कुमार, मयंक कुमार, रविंद्र पाल, तरुण चौहान, फरमान, पंकज कश्यप, प्रशांत वशिष्ठ, अमित चौहान, नौशाद, विपेंद्र, काजल, निधि, नदीम, प्रवीन चौहान, फहीम, लोकेश, दिलराज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
फोटो जसपुर 2 वार्षिक उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
