भाजपा में शामिल हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के घर लगा स्वागत करने वाला का तांता।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। भाजपा में शामिल होने के बाद से पूर्व पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, सुबह से लेकर देर रात्रि तक उनके शुभ चिंतक और भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचकर उनका फूल मालायें पहना कर, और बुकें प्रदान कर भव्य स्वागत कर रहे है l इधर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तोशीफ अहमद, के नेत्रत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती शर्मा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमती शर्मा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया, इसी क्रम में भाजपा नेता परवेज खां के नेत्रत्व में भी दर्जनों लोग श्रीमती शर्मा का स्वागत करने उनके आवास पर पहुंचे, इस अवसर पर सुहैल, आई टी सेल के अध्यक्ष, जुवेद, डॉक्टर अयूव, altaaf, निसार अहमद आदि उपस्थित थे, वही भाजपा नेता फुलसुन्गा निवासी राम सिंह विष्ट, भी पत्नी सहित श्रीमती शर्मा के आवास पहुंचे, और भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया l
