Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर के बदनाम बिल्डर सतपाल और उसके सहपाठी पर धोखाधड़ी के दो मुकदमे। पहले भी लग है तमाम,एसआईटी भी कर रही जांच आधा दर्जन जगहों अवैध कालौनी काटकर सरकार और भोले-भाले लोगों लगाया चुका बड़ा चूना।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर, लालपुर, भूराराम बिंदूखेडा समेत तमाम जगहों पर आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कालौनियां काटकर सरकार और भोले-भाले लोगों को चूना लगाने के लिए बदनाम बिल्डर सतपाल यादव पर दो महिलाओं ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, बिल्डर के खिलाफ पहले भी तमाम शिकायत कोतवाली के साथ ही एसएसपी दरबार तक पहुंची है, जिनमें कुछ मामलों की एस आईटीआई जांच भी कर रही है। खबर यह कि बिल्डर ने अब अपना पुराना आफिस बंद करके ने नाम से दूसरी जगह आफिस खोल रखा है।
कोतवाली में भूरारानी निवासी देवी और यही की रंजू देवी ने कथित बिल्डर सतपाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है दर्ज मुकदमे में दोनों महिलाओं का कहना कि उन्होंने बिल्डर और उसके सहपाठी हरजीत सिंह से 2020 में 52.97,52.97 वर्गमीटर जगह के दो प्लाट खरीदने थे, बिल्डर ने रजिस्ट्री कराने समय दाखिल खारिज कराने का भी भरोसा दिया था,आरोप है कि बिल्डर व उसके सहपाठी ने रजिस्ट्री के पास जगह पर कब्जा तो दे दिया लेकिन दाखिल खारिज आ तक नहीं हुआ है, महिला का कहना कि जिस खेत नंबर से बिल्डर ने प्लाट की रजिस्ट्री कराई है,उस खेत में तहसील प्रशासन ने रकबा न होने कुछ बात कहकर दाखिल खारिज होने से इंकार कर दिया है।
सवाल यह उठ रहा कि जिस खेत में बिल्डर ने कालौनी काटी है,उसका रकबा कहा गया, जबकि कालौनियो में सड़क और पार्क के रकबे जमीन की रजिस्ट्री नहीं होती,
जानकारों कुछ माने बिल्डर सतपाल की सभी कालौनियो में इसकु शिकायतें प्रशासन के पास पहुंच रही है, सूत्रों की मुलाकात बिल्डर पर जिन महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें सरकारी जमीन भी मौजूद है,जिसकी रजिस्ट्री तो हो जाती है, लेकिन दाखिल नहीं हो पाता है,
बिल्डर पर इससे पहले एक-एक प्लाट तीन -तीन लोगों को बेचने के आरोप भी लगते रहे हैं।
हालिकी धनबल के सरकार को राजस्व और भोले-भाले लोगों को चूना लगा रहा बिल्डर धनबल के सहारे हमेशा बचा रहा है, जिससे तहसील प्रशासन के कुछ निचले स्तर के कर्मचारी की मिलीभगत भी बताई जा रही है।

इधर आरोपी बिल्डर सतपाल का कहना कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद दो महिलाओं कि भूमि पर कब्जा दे दिया है, दाखिल खारिज कुछ उनकु कोई जिम्मेदारी नहीं,उनके ऊपर लगे आरोप गलत है।