Latest:
उधमसिंह नगर

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों एवं उप जिलाधिकारी रुद्रपुर के मार्गदर्शन में उधमसिंह नगर में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला मल्टीविटामिन एवं खेल किट का लाभ

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त प्रयासों से 27 मई को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन किट, खेल किट शूज तथा ड्राई फ्रूट वितरित की गई। जिसमें जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी किच्छा श्री गौरव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की एवं एथलीट कोच रघुवीर सिंह, हरीश राम, हॉकी कोच मोहित आदि उपस्थित रहे। जनपद में यह एक नयी पहल है, इस पहल के अंतर्गत À कैटेगरी वाले 05 खिलाड़ियों को एवं B कैटेगरी वाले 07 खिलाड़ियों कुल 12 खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन , खेल किट शूज तथा ड्राई फ्रूट आदि उपलब्ध कराई गई। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराकर उनके प्रदर्शन को मजबूत बनाना है।
इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सहयोग को लगातार जारी रखना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और उन्हें इस प्रकार का लाभ एवं बेहतर सुविधाएं देने से क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा एवं नए प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार किये जा सकेंगे। खिलाड़ियों ने भी इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।