पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार बढ़ रही है आगे,धामी।मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में राजकीय महाविद्यालय के भवन का किया लोकार्पण
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दन्या, अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में राजकीय महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण करने के साथ ही बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में प्रदेश के समग्र, संतुलित एवं समेकित विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उत्तराखंड में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहन मिला है, युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं तथा बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Ajay Tamta जी एवं माननीय विधायक श्री Mohan Singh Mahara जी उपस्थित रहे।
