सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व आयोजित होगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’
रुद्रपुर(खबर धमाका)। 07 अक्टूबर को रुद्रपुर में आयोजित होने वाली #सेवा_ज्योति_यात्रा से पूर्व ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज सिटी क्लब कार्यालय में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक संख्या में रुद्रपुरवासी इस आयोजन से जुड़ सकें।
इस दौरान रुद्रपुरवासियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में सहभागिता करें और #सेवा_संकल्प_अभियान का हिस्सा बनें।
यह अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
अपील:
07 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं #सेवा_ज्योति_यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

