नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा का युवा नेता विशाल मेहरा ने किया स्वागत
नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। रुद्रपुर के नवनिर्वाचित महापौर- विकास शर्मा का पार्टी के युवा नेता विशाल मेहरा ने नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा युवाओं की पार्टी है और विकास शर्मा जैसे युवा को मेयर का टिकट देकर युवाओं का हौसला बढ़ाया ,जिस पर विकास शर्मा खरे उतरे हैं और अब वह रुद्रपुर के युवाओं के लिए नजीर साबित होंगे साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। पूरे नगर निकाय चुनाव प्रचार में विशाल मेहरा मेहनत से खेड़ा अपने निवास स्थान और पूरे शहर में जोरों शोरों से लगे रहे, गली-गली जाकर उन्होंने विकास शर्मा का प्रचार किया और भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के लिए भी वोट मांगे । इसी तरीके के कार्यकर्ताओं से ही भाजपा मजबूत है, विशाल मेहरा ने कहा कि यह जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है और आने वाले पार्टी के हर आदेश का पालन करते हुए पार्टी के हर चुनाव में अहम भूमिका निभाता रहेगा।
