ऊधमसिंहनगर में प्रेरणा नर्सिंग होम का संचालन समेत तीन गिरफ्तार।गर्भपात के दौरान महिला व शिशु की मौत पर हुई कार्रवाई। आधा दर्जन पर दर्ज हुआ है केस
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में रामराज रोड स्थित प्रेरणा नर्सिंग होम में गर्भवती महिला उषा 27 वर्षीय पत्नी रमेश गर्भपात के दौरान 4 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के पति द्वारा कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शशि चौहान व हर किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ग्राम खमरिया निवासी रमेश पुत्र वीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया 2 माह की गर्भवती थी जिसके इलाज के लिए सीएचसी में आया था लेकिन उसकी बातों में आकर रामराज रोड स्थित प्रेरणा नर्सिंग होम स्वामी हरकिशोर पुत्र अमर सिंह जीजीआईसी निवासी ने कहा हमने हॉस्पिटल खोला है जिसका उद्घाटन आपके मरीज के आने पर ही होगा और अच्छा इलाज करेंगे। प्रेरणा नर्सिंग होम रामराज रोड शुगर फैक्ट्री रोड मजरा वर्क्स में पहुंचे जहां पर पहले से ही नंदपुर नर का टोपा निवासी अंशुल कोहली पुत्र भगवानदास को हॉस्पिटल का पार्टनर बताया केलाखेड़ा निवासी डॉ शांति तथा ज्योति पत्नी हरकिशोर नर्स मनप्रीत कौर निवासी जीजीआईसी व शशि चौहान आशा कार्यकर्ती निवासी गांव बाजपुर को प्रशिक्षित नर्स बताया तथा उनके द्वारा पत्नी उषा को अस्पताल में एडमिट कर गर्भपात में शिशु को काफी परेशानी हो रही है है जिसके लिए उन्होंने 10000 तुरंत अस्पताल के पार्टनर अंशुल कोहली के पास जमा कराएं और बाहर बैठने के लिए कहा डॉ शांति नर्स मनप्रीत कौर, ज्योति,शशि चौहान हरकिशोर,अंशुल कोहली से अपनी पत्नी का हाल पूछ रहे थे उन लोगों ने बता सब ठीक है इलाज चल रहा है और पैसों की व्यवस्था करो 4 मार्च को 5:00 बजे अपनी पत्नी से मिलकर पैसे लेने घर गया था पैसे की व्यवस्था करके लगभग 8:00 बजे अस्पताल पहुंचा तो लोगों अपनी पत्नी का हालचाल पूछा कहां सब ठीक है जब अपनी पत्नी को देखने गया तो देखा पत्नी दर्द से चिल्ला रही थी और तीव्र गति से सांस ले रही थी डॉक्टर शांति से कहा तो उन्होंने कहा हमारा काम हमारी टीम देख रही है उस समय सभी डॉक्टर अफरा-तफरी में थे और परेशान लग रहे थे अचानक सभी ने 11:00 बजे मुझको बुलाकर कहा तुम तुरंत अपनी पत्नी को अस्पताल से निकालो क्या हुआ है उन्होंने कहा कि तुम इसे यहां से ले जाओ तथा पत्नी और गर्भपात में शिशु की अस्पताल में ही मृत्यु हो चुकी थी। मैंने ई रिक्शा मंगवाया अपनी पत्नी को बिठाकर सीएचसी में ले गया।
सीएससी के डॉक्टर ने बताया महिला के शिशु की मृत्यु काफी देर पहले ही हो चुकी है।कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हॉस्पिटल स्वामी हर किशोर आशा कार्यकर्ती शशि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
