Latest:
उत्तराखंड

मांगों को लेकर आशा एवं फैसिलिटेटर संघ ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग से की मुलाकात। ज्ञापन सौंपकर की समस्यायों के निराकरण कुछ मांग

नरेन्द्र राठौर 
देहरादून -उतराखड राज्य के अंतर्गत कार्यरत आशा एवं फैसिलिटेटरो की समस्यायों के निराकरण हेतू प्रदेश संघ आशा फैसिलेटर प्रदेश महामंत्री/अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी ने सचिवालय में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग आर,राजेश कुमार जो वर्तमान में एनएचएम निर्देशक हैं।

इधर अपर सचिव  अमनदीप कौर से मिलकर मुलाकात की । रेनू नेगी संघ प्रदेश महामंत्री व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष केदार मंडल शिमा शर्मा ने उत्तराखंड राज्य की आशा एवं आशा फैसिलिटेटरो की जटिल समस्यायों के निराकरण हेतु काफी लंबी बातचीत की जो उतराखड राज्य की गरीब परिवार व दुर्गम क्षेत्रों की महिलाओं के बारे में न्यूतम वेतन व आने जाने का भते व आशा फैसिलेटरो को बीस दिन की मेबौलीटी जी तीस है इधर तीस दिन काम कराया जाता है। रेनू नेगी संघ प्रदेश महामंत्री व सीमा शर्मा ने महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने सहचीव चिकित्सा स्वास्थ्य बिभाग  आर .राजेश कुमार अपर सचिव  अमनदीप कौर से आशा एवं फैसिलिटेटरो को न्यूनतम मजदूरी व शून्य के बराबर भत्ते दिए जाने पर आपत्ति जताई इस महंगाई के दौर पर ग़रीब परिवार की महिलाओं को अपने घर परिवार को चलाने में कठिनाईयाओ का सामना करना पड रहा है। वैसे भी उत्तराखंड राज्य में जो भी महिला आशा एवं फैसिलिटेटर नियुक्त हैं बहुत सी गरीव परिवार व बिधवा महिलाओ का यही रोजगार इसमें भी एक मजदूर के बराबर मानदेय नहीं मिलता है तो उत्तराखंड के शासन प्रशासन को उत्तराखंड की आशा एवं फैसिलिटेटरो के लिए सोचना चाहिए।एक तरफ सरकार बोलती है हम उतराखड की नारी शक्ति के लिए सब कुछ कर रहे हैं।इधर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा एवं आशा फैसिलिटेटरो के लिए एक मजदूर के बराबर मानदेय नहीं है तो क्या कर रही वर्तमान सरकार। ज्ञापन सौंपते हुए, रेनू नेगी प्रदेश संघ आशा फैसिलेटर प्रदेश महामंत्री, लक्ष्मी कुकरेती, सुमित्रा चौहान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।