ओमैक्स कालौनी में पर्वतीय समाज ने धूमधाम से मनाई होली। विधायक, एसएसपी समेत तमाम लोगों ने लिया भाग। महिलाओं ने भी लगाया एक दूसरे का गुलाल।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ओमेक्स कॉलोनी मे पर्वतीय समाज की संस्था हिमाल परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पहाड़ से आये हुए होल्यार कलाकारों ने पहाड़ी खड़ी व बैठकी होली गाकर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम मे विधायक शिव अरोरा , भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर मंजूनाथ टी.सी. सपरिवार पहुँचे और सभी अतिथियों ने होली के रंग लगाकर सभी ओमेक्स वासियो को होली की शुभकामनाये देने के साथ ही सभी के साथ जमकर थिरके। इस दौरान गजेंद्र पाल जी, गिरीश जोशी जी, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा, आनंद नेगी जी, विपिन गौड़, हरीश भट्ट, ईश्वर भट्ट, भुवनेश्वर बिष्ट, रमेश जोशी जी, सुरेंद्र भंडारी जी, माही सकलानी जी, राकेश चौहान जी, गुरविंदर सिंह, ललित गोयल,योगेश लाम्बा, मोहन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
