Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में बुल्डोजर की आहट ने व्यापारियों की उडाई नींद! कल सुबह विधायक से करेंगे मुलाकात जताई जा रही बड़ी संख्या दुकानों पर जेसीबी गरजने की सम्भावना

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। प्रदेश में होने जा रहे G-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन जहां तैयारियों में जुटा है,वहीं रुद्रपुर के व्यापारियों की नींद उड़ गयी है। व्यापारियों में चल रही चर्चाओं के बीच नैनीताल हाईवे व बिधमानी मार्केट, नैनीताल हाईवे की दुकानें, सब्जी मंडी की दुकानों पर जेसीबी चल सकती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने इस आशंका के तहत बुधवार को व्यापारियों से रोडबेज स्टेशन के पास एकत्र होने के बाद विधायक से मुलाकात की बात कही है, व्यापारी आगे की राणनीति विधायक से मुलाकात के बाद करेंगे।
आपकों बता की रामनगर नैनीताल में आयोजित होने वाला G-20 सम्मेलन में 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत पहुचकर इस सम्मेलन में भाग लेंगे,जो पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रुद्रपुर होते हुए रामनगर जायेगा। ऐसे में सड़कों को दुरुस्त और रहा भरा करने में प्रशासन जुटा हुआ है, रुद्रपुर में हाईवे किनारे अवैध कब्जा करें बैठे लोगों को हटाने की भी बात कही जा रही है, प्रशासन ने ऐसा किया तो रुद्रपुर में सैकड़ों दुकानों पर बुल्डोजर चलना तय है, प्रशासन की इसी कवायद से बर्षो से अपना परिवार चला रहे लोगों की नींद उड़ गयी है।