बड़ी खबर,गुमशुदा की तलाश,फटा पोस्टर निकला जीरो! खटीमा में उपनेता प्रतिपक्ष की गुमशुदगी के लगे पोस्टर। भड़के कांग्रेसी,कोतवाली में सौंपी नामजद तहरीर एसडीएम के समाने फफक पड़ी मां और पत्नी,सुरक्षा की मांग
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के खटीमा विधायक से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने उपनेता प्रतिपक्ष के क्षेत्र शरारती तत्वों ने गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए। जिससे भड़के कांग्रेसियों कोतवाली और तहसील में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने कार्यवाही की मांग करतें हुए पुलिस को तहरीर व तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने मामले में तहसील कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विधायक को सुरक्षा देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक खटीमा क्षेत्र में सोमवार ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक भुवन कापड़ी के लापता होने के पोस्टर लगे देख कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक के खिलाफ पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी।इस दौरान विधायक भुवन कापड़ी की मां गोदावरी कापड़ी व पत्नी कविता कापड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पंहुचती, जहां उन्होंने एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट को शिकायती पत्र सौंपते हुए कि विधायक बनने के बाद से असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है। पूर्व में भी उनके घर पर हमला हो चुका है, बाबजूद प्रशासन उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है, विधायक की पत्नी ने बताया की देर रात भी उनके विधायक पति को फोन पर अपहरण की धमकी मिली थी, उन्होंने 24 घंटे में सुरक्षा न मिलने पर तहसील में धरने की चेतावनी दी। एसडीएम से वार्ता के दौरान कापड़ी की पत्नी व मां फफक फफक कर रो पड़ी। एसडीएम बिष्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बताया की मामले से एसएसपी को दी जा रही। उनसे निर्देश मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य बाबी राठौर,रवीश भटनागर, देवेन्द्र कन्याल, नासिर खान,प्रवीण बिष्ट,दीपक चंद समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
इधर विधायक के खिलाफ लगे पोस्टर में भाजपा पर लग रहे आरोपों को भाजपा नगर महामंत्री मनोज बाधबा ने गलत बताया है, उन्होंने जारी बयान में कहा की विधायक द्वारा चुनाव में किए गए वादे पूरे न करने पर जगह जगह विरोध हो रहा है, क्षेत्र की जनता द्वारा उनके लापता होने के पोस्टर लगाए जा रहे, भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है,
