भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत ऊधमसिंहनगर में डिजिटल कॉप सर्वे शुरू
रुद्रपुर(खबर धमाका)
–
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत डिजिटल कॉप सर्वे किया जा रहा है, जिसमें राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षक, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 एवं 2, गन्ना विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक एवं गन्ना विकास निरीक्षक, उद्यान विभाग के उद्यान पर्यवेक्षक एवं सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) आदि कर्मचारियों को इस कार्य हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के आदेश से डिजिटल कॉप सर्वे हेतु नामित किया गया है, जिसके अन्तर्गत ये सभी कर्मचारी आवंटित ग्रामों में जाकर खेत-खेत घुमकर डिजिटल कॉप सर्वे कर रहे हैं।
उन्होंने ने बताया कि इसी प्रकार भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 एवं 2, गन्ना विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक एवं गन्ना विकास निरीक्षक, उद्यान विभाग के उद्यान पर्यवेक्षक एवं सहायक विकास अधिकारी (उद्यान), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, डेयरी पर्यवेक्षक, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), सहकारी समिति सचिव, कृषि सखी एवं बैंक सखी आदि द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारी ग्राम-ग्राम, घर-घर जाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने ने बताया कि किसी भी नागरिक / कृषक को कोई भी समस्या अथवा शंका हो, तो वह अपने निकटतम कृषि विभाग / राजस्व विभाग के कार्यालय में सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने ने बताया कि भविष्य में कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य, डेयरी आदि विभागों से सम्बन्धित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ डिजिटल कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही मिलेगा, इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराए।
उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों / कृषकों एवं जन प्रतिनिधियों से अपील किया है कि उक्त कार्यों में कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
……………………………………….

