सेवा संकल्प अभियान के तहत रुद्रपुर में हुआ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम : प्रमोद मित्तल हुए शामिल।प्रमोद मित्तल ने महिलाओं व बच्चों को किया सम्मानित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
रुद्रपुर(खबर धमाका)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा का संकल्प अभियान’ के तहत रुद्रपुर के रम्पुरा स्थित श्री कटोरी मंदिर में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने प्रतिभाग कर महिलाओं एवं बच्चों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद मित्तल ने केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वह निरंतर जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं और लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए जागरूकता जरूरी है।
प्रमोद मित्तल ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश और समाज की शक्ति हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को सम्मानित किया। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने उनके साथ समय भी बिताया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर श्रीमती आशा नेगी, श्रीमती बीना रावत, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी चतुर्वेदी, महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अनीता त्रिपाठी, सह-संयोजक श्रीमती पिंकी सागर, कोषाध्यक्ष श्रीमती माधवी दीक्षित, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमती खुशबू त्रिपाठी तथा महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती गीता भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चे मौजूद रहे।

