Latest:
उधमसिंह नगर

बागेश्वर चुनाव में कांग्रेस की होगी जीत,यादव।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने सरकार पर लगाया जनता के दमन का आरोप। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। प्रदेश के बागेश्वर में होने जा रहे विधानसभा सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। चुनाव में जनता युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, गरीबों का दमन करने वाली सरकार को सबक सिखायेगी।

यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव ने रुद्रपुर में पत्रकारों से रुबरू होते हुए कही। बागेश्वर जाते समय रुद्रपुर के एक होटल में पहुंचे श्री यादव का कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पार्षद मोहन खेड़ा, अर्जुन विश्वास समेत तमाम लोगों ने माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

कुछ देर के लिए रुके यादव ने कहा की आज भाजपा सरकार के उत्पीड़न,महंगाई, जुल्मों से हर वर्ग परेशान हो चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार की नीतियों कि विरोध करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही है। महंगाई चर्म पर है। भाजपा जनहित के मुद्दे पर बात करने की जगह धार्मिक मामलों में जनता को उलझा रही है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा की बागेश्वर चुनाव में भी भाजपा की हालत खराब है, भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन जनता उन्हें नकार रही है। बागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी।