युवाओं के विदेश जाने के सपने को पंख लगा रहे है ओवरसीज इमीग्रेशन सेंटर। चंद लोगों की गलतियों के बाबजूद बने हैं उम्मीद। गरीव बेरोजगारों के साथ ही करोड़पतियों के लाडलों को भी भेज चुके विदेश।सेंटर के संचालक बोले साजिश के तहत किया जा रहा बदनाम
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर ( खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में इन दिनों ओवरसीज इमीग्रेशन सेंटरों को लेकर बड़ी चर्चा है। चर्चा की बजह सिर्फ नाम मात्र के सेंटर संचालक या इसे यह कहें की लोगों की नासमझी की बजह से कुछ लोग जानबूझकर तूल दे रहे हैं, जबकि हकीकत यह की जिन चंद लोगों की बजह से सभी को बदनाम किया जा रहा उन्होंने युवाओं को विदेश जाने के सपने को पंख लगाने का काम किया है। वर्तमान में ऊधमसिंहनगर और आस पास के लिए से 50 हजार ज्यादा युवा इन्हीं संस्थाओं की मेहरबानी से विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्थापित हो रहे हैं। विदेश जाने बारे युवा वहां पर बड़े बड़े कारखाने चला रहे हैं, पुलिस, प्रशासनिक सेवा, डाक्टर, न्यायिक सेवा में काम कर रहे हैं, जिसमें आम युवाओं के साथ करोड़पतियों के लाडले भी शामिल हैं। इधर सेंटरों के खिलाफ चल अभियान को संचालकों ने साजिश करार दिया है।उनका साफ कहना है,की यदि किसी के साथ ठगी हुई है,तो ऐसे लोग सबूतों के साथ हमारे पास आए उनकी पूरी मदद की जायेगी। ऐसे लोग पुलिस प्रशासन या हमारे पास जा सकते हैं।
संस्थानों से जुड़े लोगों की मानें तो युवा विदेश में शिक्षा ग्रहण करने का सपना लेकर उनके पास आते उनके शैक्षिक कागजात लेकर वह विदेशों की विश्वविद्यालय को भेजते हैं। इसके बाद संबंधित यूनिवर्सिटी की फीस बैंक के माध्यम से सिलेक्ट युवक अथवा उसके परिजन यूनिवर्सिटी को भेजते हैं….बैंक के माध्यम से फीस ट्रांसफर करने के बाद चयनित युवक वीजा के लिए आवेदन करता है और वीजा मिलने के बाद स्टूडेंट को सकुशल विदेश भेजने के लिए ओवरसीज अथवा इमीग्रेशन सेंटर नियम के अनुसार मदद भी करते हैं….चयनित युवक विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ वहां रोजगार के अवसरों में भी अपना भाग्य आजमाते हैं और पढ़ने के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं….इसके एवज में संबंधित यूनिवर्सिटी सर्विस प्रोवाइडर यानी इमीग्रेशन सेंटर संचालकों को कमीशन भी उपलब्ध कराती है और प्राप्त कमीशन पर सर्विस प्रोवाइडर जीएसटी भी अदा करते हैं….अप्रूव्ड यूनिवर्सिटी में आवेदन करने वाले युवक की फीस भी यूनिवर्सिटी के खाते में ही जमा होती है….जिले से उच्च शिक्षा ग्रहण के लिए ज्यादातर छात्र-छात्राएं विदेश की नामी यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो,यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू,मैक गिल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिटिश कोलंबिया,कैपिलेनो यूनिवर्सिटी,कर्टन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट से शिक्षा ग्रहण कर अपना उज्जवल भविष्य बना रहे हैं….
ओवरसीज कंसलटेंट सोसाइटी के संयोजक गुरजिंदर सिंह संधू ने यह भी कहा कि जिले में संचालित होने वाले ओवरसीज संस्थान उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राओं को कानूनी तौर पर विदेश भेजने में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं और उनकी समिति से जो भी इमीग्रेशन सेंटर जुड़े हैं वो बेदाग हैं साथ ही साथ उन पर किसी भी प्रकार का कोई आरोप भी नहीं है….संधू ने यह भी बताया कि जिस संस्थान पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप हैं उस संस्थान को समिति का सदस्य नहीं बनाया जाएगा और समिति के बायोलॉजी के अनुरूप ही किसी अन्य संस्था को सोसाइटी की सदस्यता दी जाएगी….संधू ने विदेश जाने के इच्छुक युवकों के परिजनों से यह अपील की है कि वो किसी गलत संस्था के चक्कर में ना पड़े और पूरी छानबीन के बाद ही अपने बच्चों का दाखिला किसी प्रतिष्ठित ओवरसीज अथवा इमीग्रेशन सेंटर में कराने का प्रयास करें….
साथ ही संधू ने यह भी साफ कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाले छात्रों से कोई भी ओवरसीज अथवा इमीग्रेशन सेंटर नगद में फीस ग्रहण नहीं करता है,केवल अकाउंट के माध्यम से ही फीस संबंधित अप्रूव यूनिवर्सिटी को अदा की जाती है और अगर कोई इमीग्रेशन केंद्र अथवा ओवरसीज फीस के तौर पर लाखों रुपए नगद लेता है तो यह समझ जाइए की वो धोखाधड़ी कर रहा है…. ओवरसीज कंसलटेंट सोसाइटी के संयोजक ने यह भी साफ कहा कि विदेश भेजने के नाम पर युवकों से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से जल्द ही उनकी समिति व्यापक स्तर पर एक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर फर्जी संस्थाओं का पर्दाफाश भी करेगी और इसके लिए समिति पुलिस-प्रशासन की मदद भी लगी….इन सभी मामलों को लेकर समिति के पदाधिकारी जल्द ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात कर समिति के एजेंडा से जिले के दोनों आला अधिकारियों को अवगत कराने के साथ-साथ विदेश भेजने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की हर प्रकार से मदद भी करेंगे….ऊधमसिंहनगर ओवरसीज कंसलटेंट सोसाइटी भविष्य में भी विदेश में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के सपने को साकार करने के लिए हर कदम पर युवाओं की मदद करेगी।
