किच्छा के बसंत बिहार कालौनी पर चला डीडीए का डंडा अवैध कालौनी में 14 बहुमंजिला भवन सीज। रुद्रपुर में आदर्श कालौनी, सिविल लाइंस में भी हो रहे अवैध निर्माण
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए किच्छा के किशनपुर में अवैध घोषित बसंत बिहार कालौनी में 14 बहुमंजिला भवन सील कर दिया। जौली विल्डर्स द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही कालौनी का विकास प्राधिकरण ने 19-20 में अवैध घोषित कर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे। बताया जा रहा की अवैध कालौनी घोषित होने के बाद निर्माण कार्य जारी थे,यह तक के बहुमंजिली भवन भी बनकर तैयार हो गए थे। डीडीए के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कांडपाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए कालौनी के 14 भवनों को सील करा दिया। उन्होंने भविष्य में भी कार्यवाही जारी रखने की बात कहते हुए सभी लोगों से भवन बनाने से पहले नक्शा स्वीकृत कराने के का आह्वान किया है।

किच्छा के साई बिहार में बहुमंजिला भवन को सील करती डीडीए की टीम

रुद्रपुर के आर्दश कालौनी में अनंत प्रेम आश्रम के पास बनता व्यवसायिक भवन

रुद्रपुर के सिविल लाइन में पीएनबी बैंक के पास नियमों को ताख में रखकर बेसमेंट के साथ बनता कम्पलैक्स
इधर डीडीए की सख्ती के बाद भी रुद्रपुर क्षेत्र में व्यवसायिक भवन धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। रुद्रपुर के सिविल लाइन में पीएनबी बैंक सांखा के पास बड़ा कम्पलैक्स बनाया जा रहा। कम्पैक्स स्वामी ने नियम विरुद्ध तरीके से विना स्वीकृत के बेसमेंट भी बना डाला है, आर्दश कालौनी में अनंत प्रेय आश्रम के पास भी एक मेडिकल स्वामी बड़ा व्यवसायिक भवन का निर्माण कर रहा है, जिसपर डीडीए की नजर अभी नहीं पड़ी है। शहर में इसके अलावा भी कई भवन विना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से बनाए जा रहे हैं।
