Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर से प्रोपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब। सोमवार की सुबह निकला था घर से,परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के रम्पुरा में प्रापर्टी के धंधे से जुड़े कल्लू डिस वाले के खिताब से महसूर कल्लू संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। 24 घंटे के बाद भी उसके घर न लौटने पर गायब व्यक्ति के पुत्र ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है।
जानकारी के मुताबिक कल्लू का रम्पुरा के साथ कीरतपुर क्षेत्र की साईं बिहार कालौनी में भी घर था,वह सोमवार को सुबह अपने साईं बिहार स्थित घर से रम्पुरा के लिए निकला था, लेकिन रम्पुरा नहीं पहुंचा,शाम तक परिजनों ने उसका इंतजार भी किया।शाम तक घर न पहुंचे पर परिजनों काफी खोजबीन के बाद पुलिस को जानकारी दी है। बताया जाता की पहले कल्लू रम्पुरा में कल्लू डिस वाले के नाम सूं महसूर है। पिछले कुछ वर्षों से वह प्रापर्टी डीलर का भी काम कर रहा। वर्तमान में रम्पुरा के पास से वह एक कालौनी भी काट रहा है। प्रापर्टी डीलर के आचनक गायब हो जाने से परिजनों के साथ ही पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।इधर सीओं सिटी अनुषा बडोला ने मामले में अनिभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो गायब व्यक्ति की तलाश की जायेगी।