रोडवेज बस ने साइकिल सवार को कुचला,मौत।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के केलाखेड़ा में रोडवेज बस ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा के ग्राम लंकुरा निवासी राजकुमार गणेशपुर पुलिया के समीप ढाबे से रात को अपना काम कर सुबह अपने घर जा रहा था कि गणेशपुर पुलिया पर रुद्रपुर से तेज गति से आ रही रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 4316 ने साइकिल सवार राजकुमार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने 108 को तत्काल सूचना दी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया । समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही लिखी गई थी ।
