10 करोड़ का लैंड फ्रॉड केस, IG कुमाऊं ने लिया एक्शन, चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। लैंड फ्रॉड के मामलों पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है. हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी से जुड़े करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है.
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के मुताबिक धनंजय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े और वर्ष 2018 से अब तक दर्ज 9 मुकदमों की जांच चल रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी को एसआईटी का चीफ बनाया गया था. आईजी ने साफ कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार धनजंय गिरी के खिलाफ दो माह में 20 लोगों द्वारा फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. आईजी कुमाऊं ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए तेजी से और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.
