भैंस चोरी गैंग का खुलासा,दो गिरफ्तार।पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता
रुद्रपुर(खबर धमाका)। पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई भैंस चोरी की घटना का अनावरण करते हुए दो भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 75,000/- रुपये नगदी व घटना में प्रयुक्त एक पिकप वाहन संख्या यूपी 25GT 5930 बरामद की है पुलिस के मुताबिक दिनांक 16 मई को राजेन्द्र सिंह पुत्र शममीर सिंह निवासी-ग्राम बमनपुरी थाना गदरपुर ने तीन भैंसें चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।21 मई की रात्रि पुलिस टीम द्बारा अब्दुल्ला नगर रामपुर बॉर्डर पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग अभियान के दौरान पिकप वाहन संख्या UP 25GT 5930 को रोका गया वाहन में बैठे चालक व साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो चालक व साथ बैठे व्यक्ति द्वारा अपना साईन खान पुत्र कल्लू खान निवासी- जामा मस्ज्जिद के सामने पटवाई थाना पटवाई जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व छुन्नन उम्र 48 वर्ष पुत्र मुन्नन निवासी ग्राम खाई खेडा थाना मुंडा पांडे जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बतााया गया। सीसीटीवी कैमरों में उपरोक्त वाहन पिकप वाहन संख्या UP 25GT 5930 से ही वादी मुकदमा के घर से भैंसे चोरी होना प्रकाश में आया था। पूछा में दोनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी पिकप वाहन में तीन भैंसे चोरी करके अगले दिन उन तीनों भैंसो को चोरी कर 95 हजार रुपये में बेचना बताया। दोनों से जामा तलाशी में कुल 75,000/- हजार रुपये व एक अदद कुल्हाड़ी ,दो अदद छुरी,भैस के गले में बाँधी जाने वाले तीन अदद रस्सिया मय तीन घंटी, खूटे से बाँधी तीन अदद भैंस के मुँह में बाँधने वाला मुहरा रंग सफ़ेद मटमैला, एक घटना में प्रयुक्त दो अदद मोबाइल फ़ोन बरामद हुए।
