Latest:
उत्तराखंड

काली पोटली’ वाला ठग बाबा गिरफ्तार, 15 तोला सोना-5 लाख बरामद

देहरादून(खबर धमाका)। देहरादून के सेलाकुई पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत ठग *महंत राहुल थापा* को पकड़ा। आरोपी रात में घरों के बाहर *काली पोटली* फेंककर अनिष्ट का डर दिखाता और पूजा के नाम पर ठगी करता था।

सेलाकुई की ओशीन गुरंग से उसने 65 तोला सोना ठग लिया। 1 मार्च को पोटली फेंककर वीडियो कॉल पर डराया, फिर अनुष्ठान के बहाने संदूक से गहने गायब कर दिए।

*SSP देहरादून* के निर्देश पर 9 जून को आरोपी *राहुल थापा, तेलपुरा अटक फार्म* निवासी गिरफ्तार। कब्जे से *150 ग्राम सोने का बिस्कुट और 5 लाख नकद* बरामद।

*मु.अ.सं. 76/2026, धारा 305(ए)/318(4) BNS* में केस दर्ज। शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी।