Latest:
उधमसिंह नगर

प्रेम में परिवार बना बाधा,तो जहर खाकर दे दी जान।किच्छा में पांच बच्चों की मां ने उठाया आत्मघाती कदम।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में किच्छा के सुभाष नगर बंगाली कालौनी निवासी 39 वर्षीय इति मंडल ने सोमवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है पति की तरफ से महिला के प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक किच्छा निवासी इति मंडल की पांच बेटियां थीं,वह लालपुर क्षेत्र में एक कंपनी में काम करती है। सोमवार को महिला ने घर लौटते समय रास्ते में जहर खा लिया, इसके बाद वीडियो काल करके अपने प्रेमी और उसके मित्रों को जानकारी दी, महिला ने अपने पति राजू मंडल को भी वीडियो करके जहर खाने की जानकारी दी थी, महिला घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। आसपास के लोग उसे सीएचसी केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति राजू मंडल के मुताबिक के उसकी पत्नी का पिछले काफी समय से दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था,इसका जब उसे पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई थी, जिससे परिवार में काफी क्लेश भी चल रहा। पत्नी के प्रेमी से जब विरोध किया तो वह उसकी बड़ी बेटी से शादी की बात करने लगा। जब उसने इति को घर से निकलाने की धमकी तो उसने जहर खाकर जान दे दी। इधर ने महिला का शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।