उधमसिंह नगर

देखिए रम्पुरा के दस लोगों पर क्यों दर्ज हुआ केस  पुलिस ने मामले की शुरु की जांच 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के मामले में महिलाएं समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण ली थी।

https://www.facebook.com/share/v/177aq4Jf9D/

https://www.facebook.com/share/v/17KCUZcmtL/

https://www.facebook.com/share/v/1Fyy5P2eGZ/

https://www.facebook.com/share/v/1FTjh5DqPR/

ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़िए आज की अन्य खबरें 

अनूप कोली पुत्र रमेश लाल निवासी- हनुमान मन्दिर गली रम्पुरा, रुद्रपुर ने नेमपाल पुत्र हीरालाल,राकेश पुत्र नेमपाल, दीपक पुत्र नेमपाल,अर्जुन पुत्र नेमपाल,कर्णपुत्र नेमपाल,रीतिक पुत्र नेमपाल,मुन्नी पत्नी नेमपाल रोहित,गजेन्द्र,लेखराज निवासी हनुमान मन्दिर गली रम्पुरा, रूद्रपुर पर घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित का कहना था कि सके पड़ोस में नेमपाल पुत्र हीरालाल अपने परिवार के साथ निवास करता है व घर पर ही उसका पूरा परिवार किराने / परचून की दुकान संचालित करते है। आरोप लगाया कि परचून की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करते हैं और दुकान पर हमेशा ही रात 11-12 बजे तक नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है।देर रात तक बैठे रहते है। नशेड़ी उसके परिवार की महिलाओं व मौहल्ले की अन्य महिलाओं पर गन्दी गन्दी टीका टिप्पणी करते है और छेड़ाखानी करते है। कई बार नेमपाल व उसके परिवार से बात की परन्तु उनके द्वारा हमेशा ही उससे ही अभ्रदता की गयी और रंजिश रखने लगे। उसे धमकियां भी दी गई। पीड़ित के मुताबिक 23 मार्च 2025 की रात्री लगभग 11.30 बजे की घटना है। नेमपाल की दुकान पर उक्त नेमपाल व उसके ग्राहक हल्ला गुल्ला गॉली-गलौच कर रहे थे तो उसने घर से बाहर आकर नेमपाल से बात कर समझाने का प्रयास किया । इस पर नेमपाल व उसका परिवार गाली-गलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी दी। बताया कि वह डर के कारण घर पर आ गया। आरोप है कि कुछ मिनट बाद ही नेमपाल अपने पुत्रों, पत्नी समेत अन्य लोगो के साथ हाथों में लाडी डन्डों व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की नियत से प्रहार करने लगे। आरोप है कि रीतिक,दीपक ने पत्नी से छेड़ाखानी करने लगे,कपड़े फाड़ दिये। घर में तोड़-फोड़ भी की। पीड़ित ने हमलावरों पर गले की सोने की चैन भी जबरन लूटने का आरोप लगाया। शोर शराबा सुन कर आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गये। तभी वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी। सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 21 मई 25 को घटनाक्रम की एक प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया,परन्तु आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उसे मजबूर होकर न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।