Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में 11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर दबोचा।आबकारी विभाग ने रात के अंधेरे में पीछा करके पकड़ी डिजायर कार 

रुद्रपुर (खबर धमाका)।‌ शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही आबकारी विभाग की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली से। विभाग की टीम ने देर रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक कार का पीछा उससे 11 पेटी शराब बरामद की है। आबकारी विभाग ने तस्कर को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लिया है। बरामद शराब की कीमत एक लाख के आस-पास बताई जा रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1FTjh5DqPR/

https://www.facebook.com/share/v/177aq4Jf9D/

https://www.facebook.com/share/v/19Xxc9sGhw/

आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह विष्ट के मुताबिक देर शाम मिली सूचना के बाद ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में तस्करी में प्रयुक्त वाहन मारुति स्विफ्ट डिजायर (UP 16 BU 544) से तस्करी की शराब फुलसूंगा मार्ग पर माल की सप्लाई की योजना है। सूचना पर विश्वास कर आबकारी विभाग की टीम को रणनीतिक रूप से निगरानी हेतु तैनात किया गया।

रात्रि लगभग 10:30 बजे संदिग्ध वाहन को फुलसूंगा से ट्रांजिट कैंप की ओर आते देखा गया। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया और शिमला बहादुर की ओर मोड़ दिया। संकरी गली होने के कारण वाहन की गति सीमित रही, जिससे टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी कर दी गई। इस दौरान चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसमें आवश्यक बल प्रयोग के दौरान उसे हल्की चोटें आईं तथा वाहन का एक पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हुआ।

टीम द्वारा चालक को नियंत्रित कर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें वाहन की पिछली सीट एवं डिग्गी से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की ब्रांड की कुल 11 पेटी (449 पव्वे + 44 अद्ये) अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹90,000/- है।

पकड़े गए अभियुक्त का नाम:

विक्की पुत्र होरी लाल, निवासी साकेत नगर, सिंगनखेड़ा, जनपद रामपुर (उ.प्र.), हाल निवासी गली नंबर 03, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर है।

अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 63 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 72 के अंतर्गत जब्त किया गया है। अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण (MLC) कराया गया और मा 0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है ।

आबकारी विभाग जनपद में अवैध मदिरा व्यापार पर पूर्णतः सतर्क है और इस प्रकार की सघन, रणनीतिक और कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।