Latest:
उधमसिंह नगर

*गणेश उत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए भारत भूषण चुघ, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रुद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वार्ड नंबर-29 सुभाष कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर में महाकाल ग्रुप द्वारा भव्य गणपति महोत्सव एवं जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायकों ने भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

इसके अलावा सामिया लेक सिटी में आयोजित गणेश उत्सव तथा निकटवर्ती ग्राम संपतपुर में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में भी भारत भूषण चुघ शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश सभी के आराध्य हैं। उनकी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान श्री गणेश सभी के कष्ट एवं संकट दूर करें, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर महोत्सव मनाया जा रहा है।

 

कार्यक्रमों में मनीष छाबड़ा, रजत बाटला, गौरव अरोड़ा, राजकुमार मेहरा, सत्येंद्र पासवान, संजय पासवान, हरजीत पासवान, राकेश तिवारी, हर्ष बाटला, सुमित पासवान, राकेश पासवान, लक्ष्मी पासवान, रमेश पासवान, राजकिशोर पासवान, गोपी कुमार, नरेश जांगड़ा, दिनेश पांडे, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, नरेश गोसाई, कुंदन भंडारी, विनेश सक्सेना, विनोद ठाकुर, अमन सिंह, सतीश चंद्र, चंद्र प्रकाश, राकेश कश्यप, मुनीष कश्यप, गंगाधर, मुकेश मौर्या, महेश कुमार, अमन कश्यप, गौतम गुप्ता, शिवम कोली, मुकेश सागर, नागेन्द्र सहानी, रंजीत सहानी, प्रमोद कश्यप, अरुण सागर, मोहित सहानी, अमन ग्रोवर, ललता कोली, सौरभ सहानी, अनुज साहनी, जस्सू एवं शिबू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।