*करीब 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार* *कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही 55.02 ग्राम स्मैक बरामद*
रुद्रपुर (खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान / औपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय श्री नीरज सेमवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में चौकी प्रतापपूर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत में स्मैक / हेरोइन की तस्करी व खरीद फरोख्त / नशा बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध बढी कार्यवाही करते हुए दिनांक 17/09/26 को दो अभियुक्तगणो क्रमश: 1- निशान सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिह निवासी ग्राम मिलकमाफी कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 54 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में मय पन्नी 36.00 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 35.37 ग्राम स्मैक / हैरोईन), 2- गुरुचरन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम गौनसवाल पो0 अमरवाल थाना मेदपूर तह0 नाकोदर जिला जालंधर पंजाब, हाल पता- कच्ची खमरिया कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 30 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में मय पन्नी 20.28 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 19.65 ग्राम स्मैक / हैरोईन) वाहन आई- 20 कार संख्या UK06BG-8090 में परिवहन करने पर बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणो निशान सिंह उपरोक्त एवं गुरुचरन सिंह उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में Fir no. 210/26 धारा 8/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्तगणो से स्मैक / हैरोइन खरीद-फरोख्त / तस्करी के सम्बन्ध में पूछताच कर जानकारी कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है दोनो अभियुक्तगणो को मा0 न्या0 पेश किया जा रहा है कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में स्मैक/हेरोइन तस्करी करने वाले / नशा बेचने वाले अपराधियों को चिन्हित कर नानकमत्ता पुलिस द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्तगण–*
1-निशान सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिह निवासी ग्राम मिलकमाफी कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 54 वर्ष।
2-गुरुचरन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम गौनसवाल पो0 अमरवाल थाना मेदपूर तह0 नाकोदर जिला जालंधर पंजाब, हाल पता- कच्ची खमरिया कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 30 वर्ष
**बरामदगी–*
अभियुक्त निशान सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में मय पन्नी 36.00 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 35.37 ग्राम स्मैक ) एवं अभि0 गुरुचरन सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में मय पन्नी 20.28 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 19.65 ग्राम स्मैक / हैरोईन) एवं वाहन आई-20 कार संख्या UK06BG-8090 बरामद।
*—पुलिस टीम–*
1-SHO संजय पाठक
2-उ0नि0 राजेन्द्र पंत
3-हेड कानि0 39 रघुनाथ गोस्वामी
4-कानि0 1178 गिरीश चन्द्र
5-कानि0 609 दीपक कुमार

