Latest:
उधमसिंह नगर

सीता स्वयंवर में रावण वाणासुर का हुआ संवाद*, *श्री राम जी ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध*आज निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के चौथे दिन शुभारंभ समाजसेवी, उत्तराखंड जु जित्सु एसोसियशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं उद्धयोगपति, सिल्वर ओक के मेनेजिंग डायरेक्टर राजू गावा एवं परिवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया*

*भारत भूषण चुघ जी* ने अपने सम्बोधन में श्री शिव नाटक क्लब को बधाई देते हुए कहा कि श्री रामलीला का मंचन समाज को बहुत बड़ी सीख देता है हमें श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर अपने जीवन को उत्तम बनाना चाहिए, उन्होने कहा कि रामलीला का मंच एक पवित्र मंच है,इस पर आस्था रखने से बहुत सारे मुरादें पूरी होती हैं, उन्होने श्री शिव नाटक क्लब को इस भव्य आयोजन हेतु बहुत बधाई प्रेषित की

राजू गावा जी ने अपने विचार रखते हुए रामायण का एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन देखने से हम जान सकते हैं कि तकनीक उस समय भी बहुत विकसित थी, पुष्पक विमान और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना अपने आप में ही शक्ति का बहुत बड़ा उदाहरण था, हमें रामलीला मंचन देखना चाहिए और इससे मिलने वाले सीख को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, उन्होने इस अवसर पर सभी को बधाई प्रेषित की

श्री *शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया* मंच संचालन जॉली कक्कड़ द्वारा किया गया

 

रामलीला के मंचन में सीता स्वयंवर, रावण वाणासुर संवाद, राम जी द्वारा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना, जयमाला, परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया,जिसमे जनक की भूमिका हिमांशु पारिख,सीता नैतिक तनेजा, रावण रोहित नागपाल, वाणासुर गर्व गुलाटी, श्री राम अभिनव अनेजा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,परशुराम अवतार सिंह खुराना,राजा तनिष्क सीकरी ,नमन कक्कड़ ,लविश गावड़ी,वसु ठुकराल, केशव बत्रा, अवनीत सिंह, एवं भाट की भूमिका भारत हुड़िया द्वारा की गई

 

*आज दिन में श्री राम जी की भव्य बारात निकाली जायेगी* , रात्रि के मंचन में राजतिलक ऐलान, मंथरा कैकई संवाद, कैकई कोप भवन, राम जी को वनवास तक की लीला का मंचन किया जाएगा

 

श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से रामलीला के अवलोकन हेतु एवं आज श्री राम बारात के शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया है