बकरी चराने गई 75 वर्षीय भाभी की साथ सफेद दाढ़ी वालें ने लूट ली अस्मत।पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
रुद्रपुर(खबर धमाका)।ऊधमसिंहनगर के जसपुर में बकरी चराने गई बुजुर्ग महिला के साथ मार-पीट और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने तहरीर सौंपकर बताया था कि उसकी 75 वर्षीय भाभी 23/05/2026 की सायं रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहाँ एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा Fir नंबर 196/2026 u/s 62/ 64(1) /115 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में अपराध के अनावरण हेतु CCTV कैमरों का अवलोकन व सुरागरसी पतारसी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया, तथा अभियोग की विवेचना महिला उ0निरीक्षक रूचिका चौहान के सुपुर्द की गयी।
महिला उ0 निरीक्षक द्वारा पीड़िता से घटना के संबन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी गयी जिसके आधार पर अभियोग में दुष्कर्म की धाराओं की बड़ोतरी की गयी ।
विवेचना के दौरान पीड़िता ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार किया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा को गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस टीम का विवरण*
01-निरीक्षक राजेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक जसपुर
02-व0 उ0 नि0 भूपाल राम पौरी कोतवाली जसपुर
03-उप नि राजेंद्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूतमिल जसपुर,
04-उ0 नि0 संतोष देवरानी चौकी प्रभारी नादेही
05-उ0 नि0 हरीश आर्या कोतवाली जसपुर
06-म0 उ0 नि0 रूचिका चौहान विवेचक
07-का0 कुलदीप सिंह कोतवाली जसपुर
08-का0 विपिन चन्द्र कोतवाली जसपुर
09-का0 अरूण कुमार कोतवाली जसपुर
10-का0 भवान सिंह कोतवाली जसपुर
11-हो0गा0 दीक्षित कुमार कोतवाली जसपुर
