स्ट्रीट लाईटों से जगमगा उठा भूरारानी मार्ग।महापौर ने वर्षों पुरानी मांग पूरी कर क्षेत्रवासियों को दी राहत।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। वार्ड नंबर 32 भूरारानी मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही स्ट्रीट लाईटों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। मंगलवार शाम महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में बटन दबाकर और नारियल फोड़कर नई स्ट्रीट लाईटों का विधिवत शुभारम्भ किया। स्ट्रीट लाईटें शुरू होते ही पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा, जिसके बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने मिष्ठान वितरित कर खुख्शी जाहिर की।
भूरारानी मुख्य मार्ग लंबे समय से अंधेरे में डूबा हुआ था। शाम ढलते ही इस मार्ग पर अंधेरा छा जाने से लोगों में भय का माहौल बना रहता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रात के समय आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस समस्या को लेकर स्ट्रीट लाईटें लगाने की मांग की जा रही थी। महापौर विकास शर्मा ने पूर्व में इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि स्ट्रीट लाईटें लगने से अब रात के समय लोगों को राहत मिलेगी और मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के संकल्प के साथ लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर भूरारानी मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाईटें लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से भूरारानी क्षेत्र नगर निगम में शामिल हुआ है, तब से यहां लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास की गति और तेज की जाएगी।
महापौर ने कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों में डार्क स्पॉट हैं, वहां भी जल्द स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी ताकि रात के समय भय का माहौल समाप्त हो और आपराधिक तत्व अंधेरे का फायदा न उठा सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर का हर क्षेत्र रोशनी और मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और सहयोग से रूद्रपुर को लगातार बेहतर और विकसित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का विशेष लगाव रूद्रपुर शहर से है, जिसके चलते कई बड़ी विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल ने कहा कि भूरारानी मुख्य मार्ग लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहा था। रात में लोग असुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन महापौर विकास शर्मा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इस समस्या का समाधान कराया है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पारस चुघ, भरत शाह, गौरव जुयाल, ब्रिज मोहन कटारिया, नितिन छाबड़ा, सुरेंद्र कालरा, योगेश ग्रोवर, मनोज ढींगरा, सोनू कपूर, सन्नी चुग, कपिल कालरा, रवि कालरा, अनिल गुप्ता, शिवम खुराना, सुरेंद्र सिंह, अनिल कालरा, रोहित कालरा, हैप्पी धालीवाल, बल्देव राज छाबड़ा, राम लाल अदलखा, परवीन तोमर, विजय परूथी, विजय शर्मा, मुकुल झा, सतेंद्र कुमार, राजेश टंडन, मनोज शाह, गुरविंदर सिंह, अनिल नेगी, कमल राणा और अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
