Latest:
उधमसिंह नगर

भाजपा जिला सहप्रभारी काशीपुर और समाजसेवी भारत भूषण चुघ शहर के विभिन्न घाटों पर डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

रुद्रपुर(खबर धमाका)।- छठ महापर्व के अवसर पर बीती शाम भाजपा जिला सहप्रभारी काशीपुर और समाजसेवी भारत भूषण चुघ शहर के विभिन्न घाटों पर पहुंचे जहां उन्होंने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा अर्चना की। इस दौरान रविंद्र नगर, संतोषी माता मंदिर खेड़ा, भूरा रानी और ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा में घाटों पर पहुंचकर कहां की पूरे देश में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नहाए खाए से यह व्रत प्रारंभ होता है और लगातार चार दिन चलता है। जिसमें नहाए खाए के उपरांत खरना ,डूबते सूरज को अर्घ्य और फिर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज यह पर्व खूब धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाता है। साथ ही इस पर्व में समाज के सभी लोग प्रतिभाग करते हैं तथा सुख समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं तथा परिवार समाज तथा राष्ट्र की उन्नति की कामना करती हैं। छठ महापर्व पर शहर के विभिन्न घाटों को सजाया गया। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने छठ का पर्व मनाया। उन्होंने सभी लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। तथा आज सुबह छठ पूजा के आखिरी अनुष्ठान ऊषा अर्घ्य की शुभकामनाएं भी दी इस दौरान रविंद्र नगर और खेड़ा में पूर्वांचल छठ पूजा कमेटी व समाज के लोगों द्वारा श्री चुघ को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिषेक तिवारी, नंद गोपाल ,नंदलाल शर्मा, पार्षद शालू पाल, पिंटू पाल ,राम जियावन पासवान, वीरेंद्र तिवारी, दुर्गेश मौर्य, फुदेना सहनी, रामकृष्ण कनौजिया, रमेश कालड़ा, रंजीत सैनी,ं लक्ष्मण सैनी, भोला सैनी, बबलू पासवान, दिव्य प्रकाश पांडे, मनोज गुप्ता, श्याम बिहारी मिश्रा, राम सिंह यादव, संजय पासवान समेत हजारों लोगों ने छठ मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।