Latest:
उधमसिंह नगर

भाजपा महिला मोर्चा फूंका कांग्रेस पुतला दहन।जिला अध्यक्ष विनीता सक्सेना बोली कांग्रेस का झूठ हुआ बेनकाब।विधायक अरोरा बोले प्रकरण की हो विस्तृत जांच,षड़यंत्र मे शामिल कई बड़े चेहरे होंगे बेनक़ाब।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। चम्पावत मे भारतीय जनता पार्टी व उत्तराखंड सरकार को बदनाम करने की झूठी सजिश कर जगह जगह प्रदर्शन करने व झूठे आरोपों पर कांग्रेस के खिलाफ दिखा भाजपा महिला मोर्चा का भारी आक्रोश,

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विनीत सक्सेना के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस किस प्रकार निम्न राजनीति कर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया उन्होंने एक नाबालिक बच्ची का सहारा लेकर भाजपा व भाजपा की सरकार को बदनाम करने का कार्य किया लेकिन इस प्रकार से वहां के पुलिस प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया पूरे प्रदेश की जनता को स्पष्ट हो गया की नाबालिक बच्चों के साथ ऐसा कुछ कार्य हुआ ही नहीं था। कांग्रेस के झूठ षड्यंत्र की राजनीति का चेहरा एक बार प्रदेश की जनता के सामने फिर बेनकाब हुआ प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी, देवभूमि के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि को बदनाम करने का कार्य कर रही है आज महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनका पुतला दहन किया और इसमें विस्तृत जांच की मांग करते हैं ताकि इसके पीछे षड्यंत्र करने वाले चहरे बेनकाब होने चाहिए।

 

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा राजनीति में कांग्रेस इतने निचले स्तर तक जा सकती है ऐसी कल्पना जनता ने नहीं की थी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रिय से घबराकर उनकी विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के झूठे षड्यंत्र रचकर कांग्रेस ने किस मानसिकता का परिचय दिया ओर यह झूठा षड्यंत्र साबित हुआ इसको लेकर कांग्रेस जगह-जगह बीजेपी सरकार के पुतले फूंक रही थी वहां पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया ऐसी कोई घटना घटी नहीं।

उन्होंने सरकार से इसमें विस्तृत जांच करें की मांग की, हमें आशंका है इसके पीछे कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं, आशंका है इसमें कई कांग्रेस के लोग भी शामिल हो सकते है इसलिए इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।

 

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी,भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता,मीना शर्मा , जिला महामंत्री प्रीति धीर, जिला महामंत्री प्रेमलता चौहान, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष रजनी रावत जी,आशा मुंजाल, ज्योति , नमिता,पूनम गुप्ता,रेनू जुनेजा,वैशाली जिलाध्यक्ष बिपिन गहलोत,नवजोत सिंह आदि लोग मौजूद रहें।