स्वतंत्रता के 80वी वर्ष गांठ पर कुमार ऑटो व्हीकल ने निकाली इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली
रुद्रपुर(खबर धमाका)। स्वतंत्रता के 80वी वर्ष गांठ पर कुमार ऑटो व्हीकल रुद्रपुर द्वारा प्रदूषण से आजादी के स्लोगन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की तिरंगे झंडे के साथ रैली निकालकर देश एवं प्रदेश को प्रदूषण रहित बनाने का संदेश दिया गया
आज के कार्यक्रम को फ्रीडम ड्राइव का नाम दिया गया
वाहन रैली तिरंगे झंडे के साथ ही बैनर एवं गुब्बारों से सजाया गया था रैली कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम से किच्छा रोड राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास से फ्लाईओवर पर चढ़कर पूरे रिंग रोड से से होते हुए श्रीजी रेस्टोरेंट काशीपुर रोड पर रिफ्रेशमेंट के बाद वापस शोरूम पर पहुंचे उसके बाद महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों का शोरूम की ओर से आभार प्रकट किया गया।

महिंद्र इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों में मुख्य रूप से दीपा जी, जतिन जी, अभय जी, एच एल सक्सेना जी, गुरप्रीत सिंह जी, डॉक्टर मोहम्मद असीम मलिक जी सहित कई परिवार एवं महिंद्रा शोरूम के अधिकारी श्री जसपाल सिंह जी श्री तारीख शम्सी जी श्री श्याम दास जी श्री ललित दुमका जी श्री गौरव मणि जी सहित एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




