बिल्डर अतुल गुप्ता व उसके सहयोगियों पर दलित दम्पति से मार-पीट व धमकी देने का मुकदमा।आरोपियों पर प्लाट पर कब्जा करने का आरोप, पहले भी कालौनी में ऐसी खबर आती रही समाने।बिल्डर ने आरोपों का नकारा।
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के ग्रामीण क्षेत्र में एक दलित दम्पति का प्लाट हड़पने, मार-पीट और धमकी देने के मामले में बिल्डर समेत चार लोगों पर रुद्रपुर कोतवाली में एसी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
कीरतपुर निवासी महिला प्रमिला देवी ने दर्ज कराया मुकदमे में कहा कि अक्टूबर 2016 में उसने स्काई लोक पेटल्स कालोनी में मुरादाबाद निवासी नेहा गुप्ता से प्लाट खरीदा था,आरोप है कि आवास विकास निवासी अतुल गुप्ता व दानपुर निवासी रामसिंह बेदी, जसविंदर बेदी, सतनाम सिंह ने उक्त जमीन को अपनी बताकर कब्जा कर लिया।इस मामले में 20 नंबर 2023 को समझौता हुआ कि कब्जा करने के आरोपी उक्त प्लाट की जगह दूसरा प्लाट देंगे, लेकिन बाद आरोपी टाल मटोल करने लगे।
आरोप है कि महिला 23 जनवरी 2026 को अपने पति के साथ पहुंची तो उसके उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही जातीसूचक शब्दों कहा गए।
इस मामले में महिला ने 19 फरवरी को कोतवाली व 23 फरवरी को एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट का दरबाजा खटखटाया । कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
जिस कालौनी में यह घटना हुई वह अतुल गुप्ता की ही कालौनी बताई जा रही, कालौनी में इससे पहले भी ऐसे कई मामले समाने आए हैं।
इधर मुकदमे में नमजद अतुल गुप्ता का कहना कि उनके उपर लगाए गए आरोप निराधार है। कालौनी उनकी महिला ने प्लाट किसी दूसरे व्यक्ति से खरीदा था, उन्हें बिना बजह मामले में घसीटा गया है

