Latest:
उधमसिंह नगर

भूत बंगला में बाल्मीकि मंदिर के समाने मीट के अवशेष फेंकने के आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा।।घटना के बाद बाल्मीकि समाज में पनप गया था गुस्सा।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर के भूतबंगला में वाल्मीकि मंदिर गेट पर मांस फैंक माहौल खराब करने के प्रयास के आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भूतबंगला वार्ड 20 निवासी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज जिलाध्यक्ष विजेन्द्र पुत्र राजेंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि समाज का एक मन्दिर स्थित है उसके पास में उसी के पास में कुछ मुस्लीम समाज के लोग रहते है। वहीं पर मन्दिर के गेट के अजीम नामक व्यक्ति रहता है जो अपने आप को उत्तराखंड पुलिस बताता है। आरोप है कि शुक्रवार को लगभग 1 बजे उक्त अजीम ने अपने घर के सामने बकरे की कुब्रानी की और बकरे के अवशेष मलवा पवित्र भगवान बाल्मीकि मन्दिर के मुख्य गेट पर फैंका दिया। बताया कि कालोनी के लोगो के विरोध करने अजीम गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में उत्तराखंड पुलिस में हूं मेरा कुछ नहीं बिगाड सकते। वह झगड़ू किस्म का व्यक्ति है। उसके इस कृत से शांत समाज में दंगा जैसी स्थीति पैदा हो सकती है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की मांग की। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।