चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने भरा जोश
टनकपुर(खबर धमाका)। चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर युवा साथियों के साथ संवाद कर उनके विचारों, सुझावों एवं विभिन्न जिज्ञासाओं को सुनते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण, सतत परिश्रम, नवाचार तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
युवा शक्ति किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार से परिपूर्ण हैं। उनके सामर्थ्य एवं क्षमता के बल पर विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
हमारी सरकार युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, खेल एवं नवाचार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा निवेश आधारित रोजगार सृजन के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
